
महिलाओं से उलझे पुलिसकर्मी, खींच-तान का वीडियो वायरल
संक्षेप: Deoria News - देवरिया के सदर कोतवाली के एक गांव में दलित उत्पीड़न के आरोपी के घर नोटिस तामिल करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अधिकारी इस...
देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के एक गांव में दलित उत्पीड़न के आरोपी के घर नोटिस तामिल करने पहुंचे पुलिसकर्मी महिलाओं से उलझ गए। खींच-तान का वीडियो सोशल मीडियो पर अब वायरल होने लगा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होते ही जिम्मेदार अधिकारी पुलिस कर्मियों के बचाव में आ गए हैं। सदर कोतवाली के एक गांव के रहने वाले युवक पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज है। मामले की विवेचना सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी को बुलाने पर भी नहीं आ रहा है। कोतवाली में तैनात दो सिपाही नोटिस तामिल कराने के लिए उसके घर पहुंचे।
परिवार की महिलाओं का आरोप है कि सिपाहियों ने उसके घर में ताला जड़ दिया और नोटिस देने के साथ ही आरोपी की मां व बहन के साथ साथ उलझ गए। बीच रास्ते में उलझने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। जिसके बाद लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अगर महिला सिपाही साथ में नहीं थी तो पुलिस कर्मियों को महिलाओं से उलझना नहीं चाहिए। यह नियम विरुद्ध है। ऐसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। आखिर महिला सिपाही की रवानगी क्यों नहीं की गई? यह एक बड़ा सवाल है। सीओ सिटी, देवरिया संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना चल रही है। आरोपी के न आने के चलते दो सिपाही नोटिस देने गए थे। महिलाएं ही सिपाहियों से उलझ गई। वीडियो वायरल हो रहा है। जांच कराई जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




