बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, गोदामों पर लग रही लाइन

May 06, 2026 09:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, गोदामों पर लग रही लाइन

देवरिया, निज संवाददाता। बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। गैस सिलेंडर को गोदाम और डिलीवरी प्वाइंट पर तड़के लाइन लग रही है। बुकिंग के 15-20 दिन बाद भी उपभोक्ता सिलेंडर को तरस रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गैस की किल्लत बरकरार है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से गैस एजेंसियों का बैकलॉग एक लाख चल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। दो महीने से उन्हे गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मजदूर वर्ग और बाहर से आकर काम, धंधा करने वालों पर पड़ रही है।

छोटा सिलेंडर में गैस नहीं मिलने से उन्हे खाना बनाने को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों में मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। वहीं आम लोगों को सिलेंडर के लिए बार-बार गोदाम व एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा हैं। 15-20 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी होम डिलेवरी से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इससे लोग सिलेंडर को तड़के ही गैस गोदामों व डिलेवरी प्वाइंट पर लाइन लगा रहे हैं। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद गैस का ट्रक नहीं आने से लोगों का समय बर्बाद होता है और उन्हे निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। बुजुर्ग और जिनके घर महिलायें उन्हे सिलेंडर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ डिलेवरी मैन गैस की किल्लत में होम डिलेवरी के नाम पर अधिक पैसा भी वसूल रहे हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।