शादी में सबसे खर्चीला बजट हो गया गैस सिलेन्डर का प्रबंधन
Deoria News - भटनी, मारुतिनंदन मिश्र। शादी का सीजन आते ही शादी वाले घरों में सबसे बड़ी दिक्कत सिलेंडर को लेकर हो रही है। हालांकि सिलेंडर की व्यवस्था के लिए व्यावस

भटनी। शादी का सीजन आते ही शादी वाले घरों में सबसे बड़ी दिक्कत सिलेंडर को लेकर हो रही है। हालांकि सिलेंडर की व्यवस्था के लिए व्यावसायिक सिलेंडर की बुकिंग कराने की योजना शुरू की गई है। जिसमें व्यावसायिक सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी मनी जमा करने के बाद धारक के नाम से कनेक्शन किया जाएगा। दुबारा सिलेंडर वापस करने पर सिक्योरिटी मनी भी लौटा दी जाएगी। ऐसे में जिनके घरों में अधिक सिलेंडर की जरूरत है, वे शादी से पहले ही रिश्तेदारों से सिलेंडर उधार मांगते नजर आ रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि शादी में सबसे खर्चीला बजट रसोई गैस प्रबंधन का हो गया है।शादी,
तिलक सहित मांगलिक कार्यक्रम के लिए होने वाले भोज में सामान्य तौर पर चार से पांच सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा शादी वाले घरों में हर रोज रिश्तेदारों को चाय, भोजन आदि के लिए दो सिलेंडर तक का उपयोग आसानी से किया जाता है। युद्ध के बीच सिलेंडर का प्रबंध करना लोगों के लिए समस्या का कारण बन गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो व्यावसायिक सिलेंडर का कनेक्शन लेने के बाद सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। 19 किलोग्राम सिलेंडर के लिए गैस की कीमत के साथ करीब दो हजार पाँच रुपए प्रति सिलेंडर सिक्योरिटी मनी भी देनी होगी। इसके लिए जरूरतमंद को शादी के कार्ड के साथ जिला पूर्ति अधिकारी को एक आवेदन करना होगा। जिला पूर्ति अधिकारी की अनुमति के बाद संबंधित गैस सर्विस से उपभोक्ता का व्यावसायिक कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। शादी के बाद एजेंसी को सिलेंडर लौटा देने पर उसकी सिक्योरिटी मनी लौटा दी जाएगी। 19 किलोग्राम गैस की रकम के साथ ढाई हजार सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। जिससे शादी में सबसे खर्चीला बजट गैस सिलेंडर का प्रबंध ही होगा।रिश्तेदारों के घर एक हाथ कार्ड, दूसरे हाथ मांग रहे सिलेंडरशादी का कार्ड लेकर अपने सगे संबंधियों के घर पहुंचने वाले रिश्तेदार पहुंचते ही एक भरा सिलेंडर मांग रहे हैं। लोग अपने रिश्तेदारों की खातिरदारी के लिए उनसे ही सिलेंडर का जुगाड़ करने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं। कई घरों में एक से अधिक कनेक्शन होने के कारण लोग एक दूसरे की मदद के लिए गैस बुकिंग भी कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि एक दूसरे की मदद से ही सिलेंडर की समस्या से पार पाया जा सकता है। वहीं हलवाई भी सिलेंडर के साथ कोयला तथा लकड़ी की मांग भी कर रहे हैं, जिससे आसानी से भोज में लोगों को भोजन कराया जा सके।28 मार्च की बुकिंग का सिलेंडर 14 दिन बाद मिलासुमित्रा इंडेन गैस सर्विस से जुड़े उपभोक्ताओं को 28 मार्च तक बुकिंग का सिलेंडर रविवार को बांटा गया। जिसमें करीब छह सौ सिलेंडर की सीधे होम डिलीवरी की गई। एजेंसी पर अधिकारियों की देखरेख में रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है। ऐसे में काफी सख्ती है बावजूद इसके हालात काबू में आते नहीं दिख रहे हैं।व्यावसायिक सिलेंडर का कनेक्शन जिला पूर्ति अधिकारी की अनुमति के बाद किया जाएगा। जिसके लिए 19 किलोग्राम गैस की कीमत तथा सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। शादी के बाद सिलेंडर लौटाने पर सिक्योरिटी मनी वापस की जाएगी।पीयूष जायसवाल, संचालक, सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस, भटनी।सिलेंडर के लिए आवेदन करने की सूचना है। शादी के लिए आवेदन करने वालों को अनुमति देने के बाद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो।संजय कुमार पाण्डेय, जिलापूर्ति अधिकारी, देवरिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


