ऐप डाउनलोड करा 50 हजार रुपये किया ट्रांसफर
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। जिले में तेजी से साइबर अपराध बढ़ रहा है। पीएनबी ऐप डाउनलोड करने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से जालसाजों ने 50 हजार रुप

देवरिया, निज संवाददाता। जिले में तेजी से साइबर अपराध बढ़ रहा है। पीएनबी ऐप डाउनलोड करने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से जालसाजों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिया है। इस मामले में उन्होंने सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।शहर के आम्बेडकर नगर भीखमपुर रोड के रहने वाले मारकंडेय मिश्र के मोबाइल पर 28 दिसंबर को एक मैसेज आया। उन्हें पीएनबी ऐप डाउनलोड कराने की बात कही गई। जैसे ही उन्होंने अनुमति दी, वैसे ही उनके वाट्सएप एक मैसेज आया। मैसेज पर जैसे ही उन्होंने क्लीक किया, उनके खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकासी हो गई।
इसके बाद उन्होंने साइबर के टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही कोतवाली में भी शिकायत दी। अब कोतवाली पुलिस इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


