Deoria News: सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों को पोस्ट करने से गुरेज करें युवा
Deoria News: भटनी में श्री बंधुनाथ इंटरमीडिएट कालेज में भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। युवाओं को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी और तस्वीरें साझा न करने की सलाह दी गई। अनजान लिंक पर क्लिक न करने और व्यक्तिगत विवरण साझा न करने की चेतावनी भी दी गई।

Deoria News: भटनी। हिन्दुस्तान संवाद भटनी पुलिस की साइबर टीम ने मायापुर इमिलिया स्थित श्री बंधुनाथ इंटरमीडिएट कालेज में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया। इस दौरान युवाओं को अपने दैनिक गतिविधियों, तस्वीरें तथा व्यक्तिगत जानकारियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से गुरेज करने की सलाह दी गयी। साइबर टीम ने युवाओं को ओटीपी, एपीके फाइल, अनजान लिंक आदि न खोलने की जानकारी दी गयी।प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने कहा कि अनजान लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें। सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट करने के दौरान युवक तथा युवतियां अपनी तस्वीरें तथा अपना लोकेशन आदि पूरे दिन अपडेट करते रहते हैं।
ऐसी तस्वीरों और लोकेशन आदि के आधार पर साइबर अपराधी पूरी जानकारी एकत्रित करते हैं। जिसका गलत उपयोग करते हुए अक्सर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने अपना पासवर्ड, ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या अन्य निजी विवरण साझा न करने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, कांस्टेबल प्रदीप यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल दीपांशु मौजूद रहे।

