मैथमेटिक्स व हिस्ट्री के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, अधिक लगा समय

Feb 08, 2026 08:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में शनिवार को केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026(सीटीईटी) का आयोजन हुआ। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और इतिहास के प्रश्न काफी कठिन थे, जिससे अन्य प्रश्नों को हल करने में समय कम मिला। कुल 5191 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

मैथमेटिक्स व हिस्ट्री के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, अधिक लगा समय

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के दस परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार को केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026(सीटीईटी) कड़ी सुरक्षा व प्रशासनिक निगरानी के बीच आयोजित हुई। केन्द्रों से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि मैथमेटिक्स व हिस्ट्री के प्रश्न काफी उलझाऊ थे, जिसे हल करने में काफी अधिक समय लगा। जिससे अन्य प्रश्नों को हल करने में प्रर्याप्त समय नहीं मिल सका। सीटीईटी परीक्षा के लिए परीक्षा के लिए 5191 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को शहर के सरस्वती वरिष्ठ माध्मयमिक विद्या मंदिर देवरिया खास, पीडी एकेडमी, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सूर्या एकेडमी, आदर्श बालिका इण्टर कालेज, डीएमटी पब्लिक स्कूल,गुरूकुल मिशन स्कूल, मार्डन सिटी मांटेसरी स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल एवं नवजीवन मिशन स्कूल पर एक ही पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई।

परीक्षा में शामिल होने के लिए केन्द्रों पर सुबह साढ़े सात बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। अभ्यर्थियों के पहचान पत्र का पड़ताल और उनकी गहन चेकिंग के बाद ही परीक्षा केन्द्रों में उन्हे प्रवेश दिया गया। केन्द्रों से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित, इतिहास, विज्ञान के प्रश्नों ने काफी परेशान किया, प्रश्न घुमावदार होने के कारण उन्हे हल करने में अधिक समय लगा। जिससे अन्य प्रश्नों को हल करने में पूरा समय नहीं मिल पाया। वहीं तार्किक प्रश्नों को हल करने में भी काफी कठीनाई हुई। परीक्षा में मैथमेटिक्स के प्रश्न बहुत कठीन थे, जिससे इन प्रश्नों को हल करने में कठीनाई हुई। बाकी अन्य प्रश्न काफी सामान्य रहे। - प्रदीप कुमार चौरसिया, अभ्यर्थी। इतिहास के प्रश्नों को हल करने में अधिक परेशानी हुई। वहीं इसमें समय भी अधिक लगा। जबकि अन्य प्रश्न पुराने पैटर्न पर ही पूछे गए थे। - शिवम गुप्ता, अभ्यर्थी प्रश्न सामान्य रहे, लेकिन टाइम मैनेजमेंट में अधिक दिक्कत हुई। कुछ प्रश्नों ने अधिक समय लिया तो कुछ आसानी आसानी से हो गए। - दीपू चौहान, अभ्यर्थी। विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में अधिक परेशानी हुई। वहीं अन्य प्रश्न काफी सरल व सामान्य थे। उनको हल करने में समय नहीं लगा। - शुभम कुमार तिवारी, अभ्यर्थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।