
चार दिन की बंदी के बाद रजिस्ट्री को उमड़ी भीड़
संक्षेप: Deoria News - देवरिया में बुधवार को चार दिन की बंदी के बाद सदर निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। 8 से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री कार्य ठप्प रहा था, लेकिन 12 से 15 नवंबर तक समय बढ़ाकर 80 से अधिक रजिस्ट्री की गई। कई लोग बिना रजिस्ट्री कराए लौट गए।
देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को चार दिन की बंदी के बाद सदर निबंधन आफिस में रजिस्ट्री कराने को भीड़ उमड़ पड़ी। 8 से 11 नवंबर तक बंदी के चलते 12 से 15 नवंबर तक दो घंटा रजिस्ट्री का समय बढ़ाया गया है। इससे शाम 6 बजे तक रजिस्ट्री की गयी। समय बढ़ाने से बुधवार को 80 से अधिक रजिस्ट्री की गयी। इसके बाद भी दर्जनों क्रेता और विक्रेताओं को वापस लौटना पड़ा। सदर तहसील क्षेत्र में एक नगर पालिका व सात नगर पंचायत हैं। इससे सदर निबंधन कार्यालय में जमीन, मकान की रजिस्ट्री अधिक संख्या में होती है। रजिस्ट्री की सारी प्रक्रिया आनलाइन है।

बैनामा कराने को पहले आनलाइन कराना पड़ता है और मोबाइल पर ओटीपी आता है। अक्तूबर माह में विभाग का पोर्टल काफी सुस्त चलने से कई दिनों तक 8-10 ही रजिस्ट्री होता था, जबकि पोर्टल चलने पर सदर निबंधन कार्यालय में 50 से 60 रजिस्ट्री होता था। पोर्टल में चल रहे संशोधन व अपग्रेडेशन के चलते ऐसा हुआ था। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा सर्वर का काम दूसरे सर्वर पर ट्रांसफर करने को 8 से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री कार्य ठप्प रहा। हालांकि 8 नवंबर को दूसरा शनिवार व 9 नवंबर को रविवार का अवकाश होने रजिस्ट्री आफिस बंद रहा। लेकिन 10 और 11 नवंबर को भी रजिस्ट्री कार्य ठप्प रहा। चार दिनों की बंदी के बाद बुधवार को जिले के पांचों तहसीलों के निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री को भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ सदर तहसील के निबंधन आफिस में रही। रजिस्ट्री का समय शाम 4 से 6 बजे तक होने से 80 से अधिक रजिस्ट्री की गयी। दिन भर रजिस्ट्री आफिस क्रेता, विक्रेता व अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही। समय बढ़ाने के बाद भी दर्जनों लोगों को बिना रजिस्ट्री कराये वापस लौटना पड़ा। अक्तूबर में करीब तीन सप्ताह तक सर्वर सुस्त रहा। नवंबर में सर्वर ठीक होने से रजिस्ट्री में तेजी आई, लेकिन 8 से 1 नवंबर तक सर्वर में बदलाव को रजिस्ट्री ठप रहा। चार दिनों की बंदी के बाद बुधवार को रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। 15 नवंबर तक रजिस्ट्री को दो घंटा अधिक समय दिया गया है। समय बढ़ने से 80 से अधिक रजिस्ट्री की गयी। सैयद सज्जाद अहमद, उपनिबंधक, सदर तहसील, देवरिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




