गैस पाने के लिए तीन बजे रात को ही लग जा रही लाइन
Deoria News - देवरिया में रसोई गैस की मांग अचानक बढ़ने से संकट उत्पन्न हो गया है। लोग सुबह से ही गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन अधिकांश को गैस नहीं मिल रही। गैस की किल्लत के कारण कई लोग ब्लैक मार्केट में महंगे दामों पर गैस खरीदने को मजबूर हैं। प्रशासन को इस समस्या का हल निकालने की मांग की जा रही है।

देवरिया, निज संवाददाता। रसोई गैस लेने के लिए लोग भोर में ही लाइन लगा दे रहे हैं। वहीं गाड़ी आने के कुछ समय बाद ही गैस समाप्त हो जा रहा है। जिससे कतार में पीछे खड़े लोग खाली सिलेंडर लेकर घर लौटने मजबूर हैं। उधर बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने शहर के पुरवा स्थित एक गैस एजेंसी पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।जिले में प्रतिदिन विभिन्न कंपनियों के कुल लगभग सोलह हजार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होती है। वहीं लगभग एक सप्ताह से अधिक समय से अमेरिका इजरायल ईरान युद्ध के चलते अचानक रसोई गैस की डिमांड बढ़ने से संकट उत्पन्न हो गया है।
गैस एजेंसियों के गोदाम से लेकर वितरण के निर्धारित स्थलों पर भोर में ही गैस पाने के लिए महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतार लग जा रही है। इतना ही नहीं वितरण के दौरान कंपनी के कर्मचारी व उपभोक्ताओं में वितरण को लेकर नोक झोंक भी हो जा रही है। बीच में लोग गैस पाने के लिए लाइन भी तोड़ दे रहे हैं जिससे विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जा रही है। युद्ध का समय बढ़ता देख दाम बढ़ने की आशंका से लोग गैस स्टॉक करने की जुगत में हैं।भाटपाररानी संवाद के अनुसार महुआबारी स्थित रमेश भारत गैस एजेंसी पर गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। सैकड़ों की संख्या में लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के सामने सड़क किनारे लाइन में खड़े नजर आए। लाइन में लगे विकास वर्मा, संदीप और विक्की ने बताया कि सुबह से ही लाइन में खड़े हैं। होली के बाद से समय पर गैस नहीं मिल रही है और होम डिलीवरी भी बंद है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। एजेंसी के मैनेजर सतीश यादव ने बताया कि एक गाड़ी में करीब साढ़े चार सौ सिलेंडर आए थे, जिन्हें उपभोक्ताओं में वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों में गैस की किल्लत खत्म होने की संभावना है।बरहज संवाद के अनुसार क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए भोर से ही उवभोक्ताओं की लाइन लग गई। कुछ लोगों को तो मिला, लेकिन अधिकांश लोग गैस नहीं मिलने से मायूस हो गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का कहना कि हम लोग सुबह से लाइन में खड़े है। हम।लोगों को सिलेंडर देने के बजाय पिकप और ऑटो में भरकर ब्लैक में बिकने के लिए बाजार में भेज दिया गया।ब्लैक में बिक रहे महंगे सिलेंडरतरकुलवा संवाद के अनुसार कुछ जगह बाजार में 1400 से लेकर 1800 रुपये तक में रसोई गैस सिलेंडर बिक रहे हैं। कई परिवारों को खाना बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हैउपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति नियमित कराई जाए और ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इंडेन गैस तरकुलवा के संचालक अरुण कुमार यादव ने बताया कि मेरे यहां 16000 की करीब कनेक्शन है उसके सापेक्ष गाड़ियां कम आ रही है फिर भी जिनका बुकिंग हो रहा है उनको आसानी से गैस उपलब्ध कराकर दिया जा रहा है।सर्वर नहीं चलने से रिजेक्ट हो जा रही ऑनलाइन बुकिंग:युद्ध के चलते एक तरफ जहां रसोई गैस की डिमांड बढ़ गई है वहीं ऑनलाइन गैस बुकिंग करने पर रिजेक्ट हो जा रहा है। बार-बार प्रयास करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पा रही है वहीं बुकिंग नहीं होने पर लोग गैस एजेंसी पर पता करने के लिए पहुंच रहे हैं तो बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के बाद सर्वर चल रहा है उस समय ही गैस बुक करने पर बुक हो जाएगा।इन नंबरों पर करें गैस बुकिंग:उपभोक्ता इन नंबरों पर मिस्ड कॉल से गैस बुक कर सकते हैं। आईओसीएल 8454955555, बीपीसीएल 7715012345, 7718012345, एचपीसीएल 9493602222 नंबरों से बुकिंग कर सकते हैं।गैस बुक करने पर बुकिंग रिजेक्ट हो जा रहा है। कई बार मिलाने के बाद भी दिक्कत हो रही है इसकी जानकारी लेने के लिए गैस एजेंसी पर आई हूं। घर में गैस समाप्त हो गया है।संजू देवी, दानोपुर।युद्ध बढ़ने के साथ ही रसोई गैस को लेकर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुकिंग को लेकर समस्या हो रही है। बताया गया है कि दिन में सर्वर नहीं चल रहा है। रात को 10 बजे के बाद बुकिंग हो रही है।अतुल पाठक, रामगुलाम टोला।सरकार को चाहिए कि रसोई गैस को लेकर लोगों के सामने कोई संकट न हो, क्योंकि यह आवश्यक आवश्यकताओं में से है। अचानक गैस को लेकर समस्या बढ़ गई है। एजेंसी पर पता करने के लिए आया था कि कब डिलीवरी मिलेगी।कौशल मिश्रा, सिंधी मिल कालोनी।रमजान का महीना चल रहा है ऐसे में रसोई गैस को लेकर गंभीर समस्या हो गई है। गैस लेने के लिए गोदाम पर पहुंचा था लेकिन यहां आने पर पता चला कि गैस समाप्त हो गया है। ईद भी आने वाला है। ऐसे हालात रहे तो गैस को लेकर समस्या बढ़ जाएगी।कैस सिद्दीकी, इजरहींतीनों गैस कंपनियों के माध्यम से डीलरों को गैस सिलेंडरों की उपलब्धता कराई जा रही है। जनपद में घरेलू सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त है। आयल कंपनियों के पंजीकृत नंबर पर मिस कॉल देकर उपभोक्ता गैस बुकिंग कर सकते हैं। बिना पूर्व बुकिंग एवं डीएसी के गैस नहीं मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई गई है वह अपने संबंधित एजेंसी पर जाकर ई- केवाईसी करा लें।संजय कुमार पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


