दो दिनों में 16 वाहनों का चालान, 1.45 लाख जुर्माना
महुआडीह पुलिस ने तेज आवाज करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। सड़कों पर प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर के साथ 16 वाहनों का चालान किया गया। चालकों पर कुल 1 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई भी की गई।

महुआडीह(देवरिया) , हिन्दुस्तान टीम। सड़कों पर तेज आवाज के साथ फर्राटा भरने और पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले वाहनों में प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगवाना अब चालकों पर भारी पड़ रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने ऐसे वाहनों का चालान करने के साथ जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को भी सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के तहत महुआडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों का चालान किया महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह व पुलिस टीम द्वारा प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाए गए दो दिवसीय अभियान के तहत रविवार को महुआडीह कस्बा एवं हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगे 16 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही वाहन चालकों पर कुल 1 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा संबंधित वाहन चालकों को नोटिस भी जारी किया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


