होली के पहले कच्ची के विरुद्ध चला अभियान, भारी मात्रा में लहन नष्ट, सात गिरफ्तार

Mar 01, 2026 03:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - तरकुलवा में होली के अवसर पर आबकारी विभाग और पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। कोन्हवलिया में भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। इस कार्रवाई से कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

होली के पहले कच्ची के विरुद्ध चला अभियान, भारी मात्रा में लहन नष्ट, सात गिरफ्तार

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। होली के मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम व पुलिस ने संयुक्त रूप से तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया में कच्ची के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया, जबकि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से कच्ची के कारोबारियों में खलबली मची रही। सुबह आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, तरकुलवा थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ कोन्हवलिया पहुंचे। पहले गांव में चेकिंग अभियान चलाया और फिर नदी के किनारे भी टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान कच्ची की धधकती भट्ठियां मिली। जिसके बाद टीम ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान लहन भी टीम ने नष्ट किया। टीम ने कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें चार महिलाएं व तीन पुरुष शामिल रहे। इनके पास से 45 लीटर कच्ची भी टीम ने बरामद किया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि कच्ची के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।