जुर्माने के बाद भी मिलावट पर नहीं लग रहा अंकुश
Deoria News - देवरिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। वर्ष 2024-25 में 384 नमूने लिए गए, जिनमें से 239 फेल हुए। 2025-26 में 445 नमूने में से 228 फेल हैं। मिलावट करने वालों पर 8.77 लाख का जुर्माना लगाया गया, लेकिन फिर भी मुनाफाखोर नहीं रुक रहे हैं।

देवरिया, निज संवाददाता। जुर्माने के बाद भी खाद्य व पेय पदार्थो के मिलावट पर अंकुश नहीं लग रहा है। वर्ष 2024-25 व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 384 सेंपल लिया था, जांच में इसमें से 239 नमूना फेल हो गया। जबकि वर्ष-2025-26 में अब-तक 445 नमूना लिया गया, जिसमें से 228 फेल हो गया। मिलावट करने वालों पर 8.77 लाख जुर्माना लगाया। इसके बाद भी मुनाफाखोर मिलावट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दुकानों, प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर विभिन्न खाद्य व पेय पदार्थो का नमूना लिया जाता है।
होली, दीपावली, दशहरा, रक्षा बंधन आदि त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अभियान चलाकर नमूना लिया जाता है। नमूने को जांच के लिए भेजा जाता है। जांच रिपोर्ट में नमूना फेल होने पर संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा एडीएम प्रशासन कोर्ट में केस दाखिल किया जाता है। सबसे अधिक मिलावट दूध, पनीर, खोआ और दूध से बने उत्पादों के अलावा रिफाइन तेल, बेसन, नमकीन कचरी आदि में पाया जाता है। वर्ष 2024-25 व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 384 सेंपल लिया था, जांच में इसमें से 239 नमूना फेल हो गया। केस दाखिल करने पर एडीएम कोर्ट ने 61 व्यापारियों के खिलाफ 8.77 लाख का जुर्माना लगाया है। वर्ष-2025-26 में अब-तक 445 नमूना लिया गया, जिसमें से 228 फेल हो गया। इसमें से 140 के खिलाफ केस दायर किया है। एक अप्रैल-24 से 31 मार्च-25 तक लिया 381 नमूना लिया गया, जांच में 154 फेल हो गया। इसमें 18 नमूनों में सेहत के लिए नुकसान करने वाला पदार्थ मिला है। कोट--- मिलावटी सामानों की बिक्री पर अंकुश लगाने को अभियान चलाकर खाद्य व पेय पदार्थो का नमूना लिया जाता है। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को 10 नमूना लिया। इसमें 5 पापड़, एक नमकीन व 4 मिठाई का नमूना शामिल रहा। जांच में नमूना फेल होने पर केस किया जाता है। जहां से जुर्माना लगाया जाता है। राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


