रुपया वापस करने पर आपस में भिड़े, चार का शांतिभंग में चालान
मेहरौनाघाट, हिंदुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी से पहले ही

मेहरौनाघाट, हिंदुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी से पहले ही प्रेमिका से न्यायालय में शादी कर ली। बाद में पंचायत हुई। पंचायत में रुपया वापसी तय हुई, लेकिन निर्धारित समय में रुपया न देने पर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार का शांतिभंग में चालान किया है।
शादी की तैयारी
लार थाना क्षेत्र के ही एक गांव की लड़की की शादी क्षेत्र के ही दूसरे गांव के एक युवक से तय हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से 4 मई को तिलक समारोह की तिथि निर्धारित की गई थी। लड़की पक्ष ने तिलक की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। पीड़ित पक्ष के अनुसार तिलक समारोह से ठीक एक दिन पहले लड़के के पिता ने फोन कर सूचित किया कि उनके बेटे ने कहीं और कोर्ट मैरिज (प्रेम विवाह) कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने लड़की पक्ष से तिलक लेकर नहीं आने की बात कही। सामाजिक बदनामी और आर्थिक नुकसान से परेशान लड़की पक्ष न्याय की गुहार लेकर लार थाने पहुंचा।
पंचायत और समझौता
मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। थाने परिसर में ही दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में एक पंचायत हुई। पंचायत में लड़की पक्ष ने तैयारियों में हुए आर्थिक नुकसान और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने का मुद्दा उठाया। काफी देर चली गहमागहमी और आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत लड़के पक्ष ने अपनी गलती स्वीकार की और लड़की पक्ष को तैयारियों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दस मई तक 1 लाख 20 हजार रुपये वापसी तय हुआ। रुपया वापस न होने पर शुक्रवार को लड़की पक्ष दरवाजे पर पहुंच गया और मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार का शांतिभंग में चालान कर दिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


