एक साल के अंदर ध्वस्त हो गई 55 लाख की नाली, सड़क

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में भुजौली कॉलोनी में 55 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क और नाली केवल एक साल में ध्वस्त हो गई है। घटिया निर्माण के कारण नाली टूट गई और सड़क की स्थिति दयनीय है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई मरम्मत नहीं की गई है।

एक साल के अंदर ध्वस्त हो गई 55 लाख की नाली, सड़क

देवरिया, निज संवाददाता। एक साल के अंदर ध्वस्त 55 लाख रूपये से बनी सड़क और नाली ध्वस्त हो गयी। शहर के भुजौली कॉलोनी में डूडा ने इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण कराया। लेकिन घटिया निर्माण से नाली ध्वस्त हो गयी और इंटरलॉकिंग की ईंटें बिखर गयी हैं। सड़क और नाली की दशा धन के बंदरबांट की कहानी को खुद बयां कर रही है। मुहल्ले वासियों को नाली काम न आई और सड़क टूटने से आवागमन दुरूह हो गया है। जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा मानकों, गुणवत्ता की अनदेखी, प्रदेश सरकार के जीरों टालरेंस को ठेंगा दिखाकर नगरीय क्षेत्र में सड़क, नाली निर्माण के नाम पर किस तरह धन का बंदरबांट किया जा रहा है, इसकी बानगी शहर के भुजौली कालोनी में देखने को मिल रहा है।

सड़क और नाली निर्माण की स्थिति

जिला उद्यान विभाग के बगल में सटे महर्षि स्कूल के पास लगभग 55 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग व नाली का निर्माण कराया गया। लेकिन घटिया निर्माण के चलते सड़क व नाली पहली बरसात भी नहीं झेल पाई। सड़क किनारे की दीवार गिर गई व बगल में बना नाली ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। इण्टरलाकिंग की ईटें बिखर गयी है, जिससे मुहल्ले के लोगों का आवागमन दुरूह हो गया है। यह सड़क डूडा के भ्रष्टाचार और धन के बंदरबांट की कहानी को बयां कर रही है। मुहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से किया था, लेकिन इसके बाद भी डूडा व नपा ने इसकी मरम्मत नहीं कराया.

शिकायत और जांच

डूडा द्वारा बनायी गयी सड़क की शिकायत कुछ लोगों ने की है। सड़क, नाली निर्माण की जांच कराई जाएगी, इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

प्रेम नरायन सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सड़क और नाली का निर्माण किया गया था?
हाँ, भुजौली कॉलोनी में 55 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली का निर्माण किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।