
डीएम को सौंपी गई सचिव की रिश्वत मांगने की रिपोर्ट
Deoria News - सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप में एक ग्राम सचिव के खिलाफ हुई जांच की रिपो
सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप में एक ग्राम सचिव के खिलाफ हुई जांच की रिपोर्ट अब डीडीओ कार्यालय से डीएम को सौंप दी गई है। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद संबंधित सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस मामले में चार सदस्यीय जांच टीम ने दो दिन पूर्व कस्बा सलेमपुर गांव पहुंचकर एक-एक कर पीड़ित ग्रामीणों के बयान दर्ज किए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव द्वारा प्रत्येक कार्य के लिए रुपये की मांग की जाती थी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कस्बा सलेमपुर निवासी सदीक अली पुत्र स्व. जैनुल आबेदीन ने 27 दिसंबर को बीडीओ रमेश दत्त मिश्र को शपथ पत्र के माध्यम से ग्राम सचिव पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
शिकायत के साथ सदीक अली ने एक ऑडियो क्लिप भी अधिकारियों को सौंपी थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने कुछ दिन पूर्व जिला पंचायत अधिकारी रतन कुमार से भी मुलाकात कर शिकायत की, लेकिन तब भी संतोषजनक कार्रवाई न होने से निराश होकर सदीक अली ने डीएम से मिलकर इसकी शिकायत किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डीडीओ को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। डीडीओ सुशील कुमार के निर्देशन में बीडीओ कार्यालय सलेमपुर से चार सदस्यीय जांच टीम गठित की गई, जिसने ग्राम कस्बा सलेमपुर जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। डीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि डीएम द्वारा मांगी गई जांच रिपोर्ट उनके कार्यालय से भेज दी गई है। अब डीएम स्तर से रिपोर्ट के आधार पर आगें की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




