बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता पर टेंडर में अनियमितता का आरोप

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में हरेंद्र सिंह त्यागी ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ टेंडर में भ्रष्टाचार की शिकायत की है। आरोप है कि मानक के विपरीत ठेकेदारों को टेंडर जारी किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है, जबकि बाढ़ कार्य खंड के अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।

बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता पर टेंडर में अनियमितता का आरोप

देवरिया, निज संवाददाता। अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड द्वारा जनपद के विभिन्न नालों की साफ-सफाई में किए टेंडर को मानक के विपरीत बताते हुए रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के अमवा उर्फ अम्मा निवासी हरेंद्र सिंह त्यागी ने की है। उन्होंने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ शिकायत करते हुए टेंडर में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की जांच कमेटी गठित कर कराने व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में आरोप है कि कि अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड द्वारा विभिन्न नालों जिसमें जिले के कोइलार ड्रेन, हरखौली, अहिलवार कुरना नाला, बेलही ड्रेन, बथुआ नला, नौतन ताल ड्रेन आदि की साफ सफाई एवं खुदाई हेतु प्रतिवर्ष विभाग द्वारा टेंडर निकाला जाता है। इस वर्ष भी बाढ़ कार्य खंड द्वारा कुछ दिन पहले यह जानकारी दी गई थी जनपद के समस्त ड्रेन नालों की साफ सफाई हेतु शासन द्वारा कोई धनराशि नहीं आया है। इसलिए नालों की सफाई हेतु किसी प्रकार का कोई टेंडर जारी नहीं होगा। वहीं कुछ दिन बाद गुपचुप तरीके से अपने चहेते ठेकेदारों को मानक न पूरा कर टेंडर जारी कर दिया गया। वहीं बरसात आने वाली है लेकिन अब तक नालों की साफ सफाई व खुदाई विभाग द्वारा कुछ किलोमीटर का कोरम पूरा कर मामले की लीपा पोती की जा रही है। वहीं नालों के आसपास खेतिहर लोग विभाग का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बाढ़ खंड में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बाढ़ खंड के अधिकारी व कर्मचारी उक्त टेंडर के संबंध में कुछ भी कहने या बताने से बच रहे हैं। अधिशासी अभियंता व उनके चहेते ठेकेदार इस टेंडर के जरिए पैसों के बंदर बांट करने में लगे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से कमेटी गठित कर उच्च स्तरीय जांच कर कर इसमें जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है。

ड्रेनों का बजट कम कर दिया गया है

बजट के अभाव में बड़े ड्रेनों का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। वहीं जिन ड्रेनों पर कार्य कराया गया है कार्य के पहले व कार्य के बाद का वीडियो ग्राफ उपलब्ध है। किसी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई है।

राधेश्याम प्रसाद, अधिशासी अभियंता, बाढ़ कार्य खंड

राधेश्याम प्रसाद, अधिशासी अभियंता, बाढ़ कार्य खंड

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरेंद्र सिंह त्यागी ने किसके खिलाफ शिकायत की है?
हरेंद्र सिंह त्यागी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड के खिलाफ शिकायत की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।