
सड़क पर कहीं गिट्टी तो कहीं मिट्टी डालकर छोड़ा, बढ़ी मुश्किलें
Deoria News - देवरिया में कई मोहल्लों में सड़क निर्माण में ठेकेदारों की लापरवाही से लोगों को परेशानी हो रही है। गिट्टी और मिट्टी सड़क पर गिराकर छोड़ दी गई है, जिससे पैदल चलना और बाइक चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों के चोटिल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कई मोहल्लों में निर्माणधीन सड़कों के निर्माण में ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। ठेकेदार सड़क निर्माण के लिए कहीं गिट्टी तो कहीं मिट्टी गिराकर छोड़ दिए हैं। जिससे बाइक तो दूर लोगों को पैदल आने- जाने में भी परेशानी हो रही है। आए दिन बच्चे इन सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों द्वारा निर्माण के लिए संबंधित से शिकायत करने के बाद भी इसपर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। शहर के सिन्धी मिल कालोनी में एयरटेल टॉवर के निकट वृंदावन मोहल्ले में एक सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा पिछले चार माह से सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ा दिया गया है।
जिससे इस सड़क से होकर आने- जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है, इस सड़क पर गिट्टी गिरे होने के कारण लोग बाइक व स्कूटी लेकर अनियंत्रित हो जा रहे हैं। वहीं पैदल आने- जाने में लोगों को काफी समस्या हो रही है। यहीं हाल साकेतनगर पूर्वी में एक सड़क का भी है, इस सड़क का निर्माण होने के साथ ही सड़क के बगल में नाली का भी निर्माण होना है, जिसमें कुछ दूर तक नाली का तो निर्माण कराया गया है। लेकिन सड़क के निर्माण के लिए मिट्टी गिराकर पिछले पांच महिनों से छोड़ दिया गया है। बारिश से सड़क पर गिरी मिट्टी में बड़े- बड़े खड्ढे हो गए, जो सूखने के बाद उबड़- खाबड़ हालत में हो गई है, जिस पर आए दिन बच्चे साइकिल लेकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। वहीं इस सड़क से बाइक व स्कूटी लेकर गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




