Contractor Accused of Fraud and Assault Over 8 Lakh Rupees Loan ठेकेदार का आठ लाख हड़पा, मांगने पर की मारपीट , Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsContractor Accused of Fraud and Assault Over 8 Lakh Rupees Loan

ठेकेदार का आठ लाख हड़पा, मांगने पर की मारपीट

Deoria News - देवरिया में एक ठेकेदार ने 2017 में 8 लाख रुपये उधार लिए थे। जब पैसे लौटाने के लिए कहा गया, तो उसने टालमटोल किया और अंततः पिटाई करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 27 Dec 2024 02:45 AM
share Share
Follow Us on
ठेकेदार का आठ लाख हड़पा, मांगने पर की मारपीट

देवरिया, निज संवाददाता। एक व्यक्ति ने उधार लिया ठेकेदार आठ लाख रूपया हड़प लिया। वर्ष 2017 में एक ठेकेदार ने उधार रूपया दिया था। जमीन प्लाटिंग कर पैसा वापस करने के नाम पर सालों तक टरकाता रहा। तगादा करने पर शहर के परशुराम चौक पर साथियों संग की पिटाई की तथा बाइक भी तोड़ दिया। उसने जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने एक नामजद समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी राज कुमार मणि त्रिपाठी पुत्र स्व. शिवशंकर मणि त्रिपाठी ठेकेदार है। पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि अराध्या इंटर प्राईजेज इंदिरा नगर के नाम पर छोटे-मोटे ठेकेदारी करते हैं। ठेकेदारी के दौरान शिव आटो मोबाइल्स रुद्रपुर के प्रोपराइटर मनमथ मणि त्रिपाठी से संपर्क हुआ। उनसे व्यवसाय के संबंध में बातचीत होने लगी। इसी बीच मनमथ मणि त्रिपाठी ने भूमि जो प्लाटिंग करने को पैसे की मांग की।

4 सितंबर 2017 को मनमथ मणि त्रिपाठी को यूनियन बैंक शाखा रुद्रपुर के खाता संख्या 305001010029050 में अपने सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया शाखा राघव नगर देवरिया 8 लाख रूपया दे दिया। कुछ दिनों बाद जब जमीन क्रय करने को कहा तो वह टरकाने लगे। बाद में कहा कि वह कोविड-19 में बर्बाद हो गये हैं, लेकिन पूरा पैसा वापस करने की बात कही। वर्ष 2023 तक टाल मटोल करते रहे।

20 सितंबर 2024 को समय 8 बजे सुबह मनमथ मणि त्रिपाठी ने उन्हे मोबाइल से फोन कर परशुराम चौक पर बुलाये। परशुराम चौक पर बाइक से पहुंचा तो तीन लोगों के साथ आए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। उक्त चारों लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई की तथा कुर्ता फाड़ दिया। उन्होंने बाइक में भी तोड़फोड़ भी की। राहगीरों ने बीच बचाव किया। उन्होंने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मनमथ म​णि ​त्रिपाठी व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।