Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsConstruction of Two-Lane Bridge Begins over Small Gandak River in Bhathni Deoria
भरहेचौरा गांव में शुरू हुआ छोटी गंडक नदी पर पुल निर्माण का कार्य

भरहेचौरा गांव में शुरू हुआ छोटी गंडक नदी पर पुल निर्माण का कार्य

संक्षेप:

Deoria News - भटनी के भरहेचौरा में छोटी गंडक नदी पर दो लेन का पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया के प्रयासों से 24 करोड़ 99 लाख की लागत से पुल का निर्माण होगा। इससे 40 से अधिक गांवों के लोगों को बिहार जाने में सुविधा मिलेगी।

Jan 07, 2026 07:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के भरहेचौरा में छोटी गंडक नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कार्य शुरू कर दिए। इस पुल के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को बिहार जाने में काफी सहूलियत होगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया के प्रयास से इस पुल के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। भरहेचौरा गांव के सामने छोटी गंडक घाट पर लंबे अरसे से क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह पुल बनवाने की मांग शासन से कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया की पहल पर पिछले वर्ष सेतु निगम विभाग ने इस पुल का स्टीमेट तैयार किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधायक के प्रयास से 24 करोड़ 99 लाख की लागत से टू-लेन पुल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इसके लिए मंगलवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने प्रस्तावित नक्शे के आधार पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस पुल के निर्माण से 40 से अधिक गांवों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को घांटी तथा बिहार जाने में काफी सहूलियत होगी। इस संबंध में सहायक अभियंता विवेक कुमार नायक ने बताया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित समय में इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।