बेलपार रेलवे ढाला पर जल्द बनेगा आरओबी

Mar 14, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद।विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि बेलपार रेलवे ढाला 112 ए पर आरओबी (उपरगामी सेतु) निर्माण का मार्ग अब लगभग साफ हो गया

बेलपार रेलवे ढाला पर जल्द बनेगा आरओबी

भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि बेलपार रेलवे ढाला 112 ए पर आरओबी (उपरगामी सेतु) निर्माण का मार्ग अब लगभग साफ हो गया है। इसके लिए एनएचआई से राज्य सरकार को एनओसी मिल गई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि उनके कार्यकाल में ही बेलपार रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण हो जाए, जिससे क्षेत्रीय जनता को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने बताया कि बेलपार रेलवे ढाला पर आरओबी निर्माण के लिए वे शुरू से ही प्रयासरत हैं। उनके प्रयास से रेलवे की ओर से अंशदान भी मिल गया था, लेकिन 27 फरवरी 2023 को जब मामला वित्तीय स्वीकृति के लिए गया तो पता चला कि संबंधित सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल हो चुकी है।

इसके बाद भी उन्होंने प्रयास जारी रखा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से कई बार मिलकर क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें एनएचआई द्वारा एनओसी दिए जाने की जानकारी दी गई है और यह सड़क राज्य सरकार को सौंप दी गई है। इससे अब आरओबी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण के लिए वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर आवश्यक कार्यवाही कराएंगे।चुनाव में किए थे तीन वायदेविधायक ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से तीन प्रमुख वायदे किए थे। पहला भाटपाररानी विकासखंड के जर्जर भवन के स्थान पर दूसरे जगह सुविधजनक जगह पर नए भवन का निर्माण, दूसरा नगर पंचायत क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या का समाधान और तीसरा बेलपार रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से बेलपार में ब्लॉक का नया भवन बनकर तैयार हो गया है, जिसका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। वहीं नगर में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए नाला निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।