उम्मीद-2026: नए साल में तरकुलवा में बनकर तैयार हो जाएगा मिनी स्टेडियम

Jan 02, 2026 09:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - तरकुलवा के भिसवां गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह स्टेडियम चार से पांच माह में तैयार होगा, जिससे ग्रामीण खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर खेल की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी।

उम्मीद-2026: नए साल में तरकुलवा में बनकर तैयार हो जाएगा मिनी स्टेडियम

देवरिया, निज संवाददाता नए साल में ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। तरकुलवा के भिसवां गांव में मिनी स्टेडियम के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। चार से पांच माह में स्टेडियम बनकर तैयार होने की उम्मीद है। उसके बाद स्थानीय स्तर पर ही खिलाड़ियों को खेल मैदान उपलब्ध हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले खिलाड़ियों में काफी खेल प्रतिभाए छिपी हैं। जरूरत उन्हें उचित मंच देने की है। खिलाड़ियों को पर्याप्त संसाधन नहीं मिलने के चलते वे खेल के क्षेत्र में अपना करियर नहीं बना पाते हैं। काफी दिनों से ग्रामीण इलाके में स्टेडियम बनाने की मांग हो रही थी।

इसके तहत तरकुलवा ब्लॉक के भिसवां गांव में 4.99 करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगाई। 04 दिसंबर 2025 को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्टेडियम का शिलान्यास किया। तीन एकड़ में फैले स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल, बास्केटबॉल, वालीबॉल, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन के ग्राउंड उपलब्ध होंगे। मिनी स्टेडियम के अंदर की भवन का काम अंतिम चरण में है। साथ ही इनडोर गेम्स के भवन निर्माण का काम करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की मानें तो जुलाई माह तक स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। एक दर्जन प्रशिक्षकों की होगी तैनाती मिनी स्टेडियम बन जाने के बाद उसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी समेत अन्य कई खेलों के प्रशिक्षकों की तैनाती होगी। ये प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनमें खेल कौशल विकसित करेंगे। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल महानिदेशालय ने इसका निर्देश जारी कर दिया है। बोले क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मिनी स्टेडियम का काम प्रगति पर है। कैंपस का कार्य पूरा होने को है। नए साल के मध्य तक स्टेडियम के तैयार होने की उम्मीद है। उसके बाद आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।