देवरिया में 18 अंत्येष्टि स्थलों का होगा निर्माण
Deoria News - देवरिया जिले में 18 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक स्थल पर 24.36 लाख रूपये खर्च होंगे। रुद्रपुर और गौरी बाजार ब्लाक में दो स्थल बनकर तैयार हैं, जबकि 16 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य जारी है। यह योजना अंतिम संस्कार में सहूलियत प्रदान करेगी।

देवरिया, निज संवाददाता। जिले में 18 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होगा। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.36 लाख रूपया खर्च होगा। रुद्रपुर के नरायनपुर और गौरी बाजार ब्लाक के सिरसिया पांडेय में अंत्येष्टि स्थल बन गया है। जबकि 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण अभी चल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी का निर्माण कार्य पूरा होना है। ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थलों की कमी के चलते लोगों को अंतिम संस्कार करने में दिक्कत होती है। लोगों को नदी, नालों व तालाबों के किनारे सफाई कर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। लेकिन बरसात के समय पानी अधिक होने से अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो जाता है।
इसके चलते लोगों को अंतिम संस्कार करने को शव लेकर दूर तक अंत्येष्टि स्थलों पर जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का निर्णय लिया। जिससे लोगों को अंतिम संस्कार में सहूलियत हो। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 18 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.36 लाख रूपया खर्च किया जायेगा। इसके लिए बजट जारी किया गया है। जिले के रुद्रपुर के नरायनपुर और गौरी बाजार ब्लाक के सिरसिया पांडेय में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण पूरा हो गया है। जबकि 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका निर्माण वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा हो जायेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार ने कहा कि अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण से लोगों को अंतिम संस्कार करने में आसानी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


