Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsCongress President Ajay Rai Accuses UP Government of Targeting Former IPS Amitabh Thakur
जेल में अमिताभ ठाकुर से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

जेल में अमिताभ ठाकुर से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

संक्षेप:

Deoria News - कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देवरिया में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर से मिलकर सरकार पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझकर अमिताभ ठाकुर को पुराने मामलों में फंसा रही है। राय ने इस मामले में कांग्रेस की ओर से लड़ाई जारी रखने का आश्वासन दिया।

Dec 18, 2025 01:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को देवरिया पहुंचे। उन्होंने जिला कारागार में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए अमिताभ ठाकुर को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर गलत तरीके से प्रदेश सरकार अमिताभ ठाकुर को फंसा रही है। लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान पत्नी नूतन के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के दौरान नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी व पति का नाम अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात लिखा गया।

सितंबर 2025 में इस मामले में लखनऊ के ताल कटोरा थाने में केस दर्ज हुआ था। 10 दिसंबर को दिल्ली जाते समय शाहजहांपुर के समीप से ट्रेन से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। तभी से वे जिला कारागार में बंद हैं। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए जेल के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। करीब 12:00 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने जेल के अंदर जाकर अमिताभ ठाकुर से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। इसके बाद बाहर निकल कर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि अमिताभ ठाकुर को गलत तरीके से पुराने मामलों में फंसा कर प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ाई लड़ाई लड़ेगी।