Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsCongress Leader Akhilesh Pratap Singh Addresses SIRO Issues in Rudrapur
एसआईआर में खेला होने पर कार्रवाई कराएंगे कांग्रेसी

एसआईआर में खेला होने पर कार्रवाई कराएंगे कांग्रेसी

संक्षेप:

Deoria News - रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने एसडीएम हरि शंकर लाल के साथ एसआईआर फार्म की जानकारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और सही मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Feb 07, 2026 09:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को तहसील परिसर में एसडीएम हरि शंकर लाल से करीब एक घण्टे तक वार्ता किया। साथ ही उन्होंने एसआईआर फार्म से संबंधित विभिन्न जानकारी भी लिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर में खेला होने पर कांग्रेसी चूप नहीं बैठेगें, बल्कि कार्रवाई भी कराएंगे। पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि फार्म सात भरकर जमा करने का अन्तिम दिन था। रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शिकायत मिली थी कि इसमें भारी मात्रा में घपला किया किया जाने की संभावना है। जिसको लेकर मैंने फेसबुक पर लोगों को एलर्ट किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें आधा अधूरा फार्म और गलत करने पर कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने कहा कि फार्म छह पहली बार मतदाता बनने वाले एवं एसआईआर फार्म भरते समय जिन लोगों के नाम छूट गए थे, उनके लिए भरा जा रहा है। इन सभी की सूची मैंने मांगी है, जिससे अधिकारी और कर्मचारी किसी के दबाव में गलत न करा सकें। सही लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाए जा रहे हैं। इसलिए जब से एसआईआर की कारवाई चल रही है तभी हम प्रतिदिन का डॉटा ले रहे हैं।