
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 78 फरियादियों में से 11 को मिला न्याय
Deoria News - दिव्या मित्तल। बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड में भी न्याय की उम्मीद में बड़ी संख्या में फरियादी तहसील पहुंचे। हालांकि अधिकांश को निराशा ही हाथ लगी। दिवस पर आए 78 फरियादियों में 11 की शिकायतों का समाधान हुआ। दिवस पर अधिक विद्युत बिल और राजस्व के मामले छाए रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं हो सका है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से रहते हुए भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। पात्र आवेदकों को मौके पर ही राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए। दिवस पर 78 शिकायतें आई। इनमें 32 राजस्व, 14 पुलिस, 14 विकास, 8 बिजली एवं 10 अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। इस दौरान उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ राजेश चतुर्वेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, सीएमओ डॉ अनिल गुप्त, नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य, लोनिवि के अवर अभियंता अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। सलेमपुर में तीन मामले निस्तारित एडीएम वित्त एवं राजस्व रामशंकर दिशा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार सलेमपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 49 मामले आये। जिसमें सबसे अधिक राजस्व विभाग के 32 मामले रहे। जिसमें मौके पर राजस्व से सम्बंधित तीन मामले का निस्तारण करा दिया गया। इसके अलावा तहसील दिवस में विकास विभाग की 2, पुलिस विभाग की 5 एवं अन्य विभागों से सम्बंधित 10 मामले आए। इस दौरान एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गोपालजी, बीडीओ सलेमपुर रमेश दत्त मिश्र आदि अन्य विभागों से सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। भाटपाररानी में आए 20 मामले तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कुल 20 मामले आए। जिनमें तीन मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। कुल आए मामलों में राजस्व 10, पुलिस 4, विकास 1 व अन्य 5 मामले रहे। यहां मुख्य रूप से अभिजीत प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




