बंद पड़ा है 13.55 लाख की लागत से बना शौचालय

Apr 06, 2026 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - सलेमपुर में नगर पंचायत द्वारा 2019-2020 में 13 लाख 55 हजार रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय उपयोग में आने से पहले ही बंद हो गया है। इसके मुख्य द्वार को ईंटों से बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोग इसे सार्वजनिक धन की बर्बादी मानते हैं और जिम्मेदारों पर सवाल उठा रहे हैं।

बंद पड़ा है 13.55 लाख की लागत से बना शौचालय

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत द्वारा बापू इंटर कॉलेज परिसर में करीब 13 लाख 55 हजार रुपये की लागत से 2019-2020 में निर्मित सामुदायिक शौचालय उपयोग में आने से पहले ही बंद हो गया है। हालत यह है कि शौचालय का मुख्य द्वार ईंटों से पूरी तरह चुनवा दिया गया है और यह अब महज एक बेकार ढांचे में तब्दील होकर रह गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जनसुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय का लाभ किसी को नहीं मिल रहा। सरकार जहां स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर भारी बजट खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर इस तरह की स्थिति विकास कार्यों की हकीकत बयां कर रही है।

लोगों ने इसे सार्वजनिक धन की बर्बादी बताते हुए जिम्मेदारों पर सवाल खड़े किए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राम यादव ने बताया कि शौचालय का संचालन लोकसभा चुनाव के समय शुरू कराया गया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कॉलेज की छात्राओं के साथ अभद्रता और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग की शिकायतें सामने आईं। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शौचालय बंद करा दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।