कामर्शियल सिलेंडर के मूल्य से बढ़ेगी नास्ते, खाने की महंगाई

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

कामर्शियल सिलेंडर के दाम में वृद्धि से नास्ते और खाने की महंगाई बढ़ने की संभावना है। होटल, रेस्टोरेन्ट और स्ट्रीट फूड वाले अब अपने मेनू में मूल्य परिवर्तन के लिए तैयार हो रहे हैं। एक मई से कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3075 रुपये हो गई है। इससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

कामर्शियल सिलेंडर के मूल्य से बढ़ेगी नास्ते, खाने की महंगाई

देवरिया, निज संवाददाता। कामर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ने से नास्ते, खाने की महंगाई में इजाफा होगा। मूल्य बढ़ने के बाद होटल, रेस्टोरेन्ट और स्ट्रीट फूड वाले मीनू के बाद अब मूल्य में बदलाव की तैयारी करने लगे हैं। अचानक एक हजार रूपया कामर्शियल सिलेंडर का मूल्य बढ़ने से आम आदमी की जेब ढ़ीली होगी। कामर्शियल सिलेंडर की किल्लत और महंगाई से रेस्टोरेन्ट, शादी के मेनू में कटौती होने लगी है। वहीं शादी, तिलक में कामर्शियल सिलेंडर ने खाने का बजट बढ़ा दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में 993 रूपये की बढ़ोतरी की गयी है। इससे सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3075 रुपये हो गई है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटर्स आदि पर पड़ेगा। इससे सुबह की चाय, नास्ते से लेकर दोपहर के लंच, डीनर का दाम बढ़ जायेगा। स्ट्रीट फूड वाले भी गैस सिलेंडर के बढ़े दाम की भरपाई करने को खाद्य पदार्थो के मूल्य में इजाफा होगा। वह मेनू के बाद मूल्य में बढ़ोतरी की तैयारी करने में जुट गये हैं। इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ आम आदमी पर ही पड़ेगा। बढ़े दामों का असर शादी-विवाह के आयोजनों पर भी पड़ेगा। क्योंकि शादी, तिलक आदि में कामर्शियल सिलेंडर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। मूल्य बढ़ने से शादी में भोजन का खर्च बढ़ेगा। एक मई से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, कैटर्स व स्ट्रीट फूड वालों की चिंता बढ़ गयी है। सिलेंडर महंगा होने से उत्पादों का खर्च बढ़ने से मूल्य बढ़ाना उनकी मजबूरी होगी। इसकी मार आम लोगों की जेब पर पड़ेगी। हालांकि अभी घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी नहीं होने से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है。

अब एक सिलेंडर को जमा करेंगे साढ़े पांच हजार

शादी-विवाह को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लेने को अब-तक 24 सौ रुपये सिक्योरिटी जमा कर कुल 44 सौ रुपये में एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलता था, लेकिन अब दाम बढ़ने से एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को करीब 55 सौ रुपये जमा करना पड़ेगा। इससे शादी वाले परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। गैस की किल्लत से पहले ही कामर्शियल सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया था, अब इसके बढ़े दाम ने दाद में खाज का काम किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कितनी वृद्धि हुई है?
कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की वृद्धि हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।