Deoria News: बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Deoria News: भाटपाररानी के नन्हे कदम प्लेवे स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने एक-दूसरे को हाथ से बनी राखियां बांधकर शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर और पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हुए।

Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के विंध्यवासिनी कॉलोनी स्थित नन्हे कदम प्लेवे स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर राखियां बनाई और एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय परिसर में भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह का संदेश देते हुए उत्साहपूर्ण माहौल रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर आशीष जायसवाल के साथ भाटपाररानी थाने के कांस्टेबल सौरभ सिंह और कांस्टेबल दीपक मौर्य भी मौजूद रहे। विद्यालय की प्रिंसिपल साधना मिश्रा ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया।इस
अवसर पर सोनम जायसवाल, शिखा साहनी, श्रीजल जायसवाल, किरण यादव, नूरतारा खातून एवं शिखा ठाकुर आदि मौजूद रहे।


