
बाइक व ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल
Deoria News - कंचनपुर में पथरदेवा मार्ग पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को तरकुलवा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज देवरिया रेफर किया गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिया है।
तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। कंचनपुर - पथरदेवा मार्ग पर कंचनपुर गांव के समीप ऑटो व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया गया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी विनीत तिवारी (30) पुत्र अवधेश तिवारी बाइक से पथरदेवा की तरफ जा रहे थे, अभी वह थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही सवारी भरी ऑटो से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में विनीत समेत ऑटो में बैठे बिहार के रहने वाले फखरुद्दीन अली व दो अन्य लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायलों को आनन- फानन में इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चारों की हालत गंभीर देखकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




