कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ लेने को 25 तक करें आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में 0 से 5 वर्ष के मूक-बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट योजना चलाई जा रही है। इसके तहत अभिभावक 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत प्रति बच्चे 6 लाख का अनुदान मिलता है। चयनित चिकित्सालयों में इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी।

कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ लेने को 25 तक करें आवेदन

देवरिया, निज संवाददाता। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया है कि जनपद में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चे, जो बोल एवं सुन नहीं पाते हैं (मूक-बधिर), उनके लिए राज्य सरकार द्वारा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना संचालित की जा रही है। इसके लिए पात्र बच्चों के अभी अविभावक 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।योजना के अंतर्गत श्रवण बाधित बच्चों को सुनने एवं बोलने योग्य बनाने हेतु कॉक्लियर इम्प्लांट कराया जाता है। जिसके लिए प्रति बच्चे लगभग 6 लाख तक का अनुदान मिलता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चयनित (इम्पैनल) चिकित्सालयों में कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

ऐसे अभिभावक, जो अपने बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट कराना चाहते हैं, वे आवेदन पत्र के साथ बच्चे का दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, फोटो, माता-पिता का आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र आदि आवश्यक अभिलेख संलग्न कर विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में 25 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के उपरांत पात्र बच्चों का परीक्षण कराकर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।