जिले के सात अधीक्षकों, प्रभारी का तबादला

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने शनिवार को आधा दर्जन सीएचसी के अधीक्षकों और एक पीएचसी के प्रभारी का तबादला किया। कई अधीक्षक पांच से 15 वर्षों से एक ही जगह पर थे। सभी को नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

जिले के सात अधीक्षकों, प्रभारी का तबादला

देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने जिले के आधा दर्जन सीएचसी के अधीक्षकों तथा एक पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी का दूसरे अस्पतालों पर तबादला कर दिया। इसमें कुछ अधीक्षक पांच से 15 साल से एक सीएचसी पर जमे हुए हैं। सभी को नवीन तैनाती स्थल पर कार्य भार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। जनपद के अधिकांश सीएचसी, पीएचसी पर सालों से अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी जमे हुए थे। कई सीएमओ और चले गये, लेकिन वह जस के तस बने हुए थे। शनिवार को सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता ने सीएचसी रूद्रपुर के अधीक्षक डा. सत्येन्द्र कुमार राव को सीएचसी सलेमपुर, सलेमपुर के अधीक्षक डा. अतुल कुमार को सीएचसी लार, सीएचसी लार के अधीक्षक डा. बीबी सिंह को रूद्रपुर, गौरी बाजार सीएचसी के अधीक्षक डा. ब्रह्मानंद गिरी को सीएचसी तरकुलवा तबादला कर दिया।

जबकि सीएचसी तरकुलवा के अधीक्षक डा. मनोज कुमार जैन को सीएचसी गौरी बाजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटपाररानी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. इमाम हुसैन को पीएचसी महेन तथा सीएचसी जसुई के अधीक्षक डा. ओम प्रकाश को पीएचसी भाटपाररानी का प्रभारी चिकित्साधिकारी पद पर तबादला किया है। सीएमओ ने सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ को तत्काल संबंधित अधीक्षक, प्रभारी को कार्य भार से मुक्त कर नवीन तैनाती स्थल पर कार्य भार ग्रहण करने को निर्देशित करने को कहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।