Deoria News: न्याय पाने के लिए बहनों के साथ पैदल ही रुद्रपुर से देवरिया पहुंचा बालक

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया में एक नौ वर्षीय बालक को मोबाइल चोरी के आरोप में बंद कमरे में पिटाई का सामना करना पड़ा। वह अपनी बहनों के साथ एसपी कार्यालय न्याय के लिए पहुंचा, जहां उसने पुलिस के खिलाफ शिकायत की। बालक के शरीर पर चोट के निशान हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

Deoria News: न्याय पाने के लिए बहनों के साथ पैदल ही रुद्रपुर से देवरिया पहुंचा बालक

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर बंद कमरे में बालक की पिटाई करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। गुरुवार को पीड़ित बालक अपनी दो बहनों के साथ पैदल ही रुद्रपुर से एसपी कार्यालय न्याय के लिए पहुंच गया। एसपी कार्यालय पर पुलिस कर्मियों के सामने आपबीती बताकर बालक फूट-फूट कर रोने लगा। देर शाम तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी थी। रुद्रपुर उपनगर के मस्जिद वार्ड नंबर आठ में नौ जुलाई को एक व्यक्ति का मोबाइल व नकदी चोरी हो गया। मोहल्ले के रहने वाले एक नौ वर्षीय बालक पर उसने अंदेशा जताया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने बालक को एक कमरे में बंद कर दिया और पूछताछ के नाम पर उसका उत्पीड़न किया गया। पूछताछ के दौरान उसे डराया धमकाया गया। जिससे वह सहम गया है।इस बीच पुलिस पहुंची और उसे अपने साथ लेकर कोतवाली चली गई। वहां भी उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। पिटाई के चलते उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान आए हैं। शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंच उसने शिकायत तो दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को एक बार बालक अपनी दो बहनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। उसका कहना था कि पुलिस उसे न्याय नहीं दिला रही है। वह दबंग लोग हैं और पुलिस कर्मी भी उसकी पिटाई में शामिल हैं। रुपया नहीं था, इसलिए हम बहनों के साथ रुद्रपुर से पैदल ही न्याय के लिए एसपी कार्यालय तक आ गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।