रामलीला मैदान व पुरवा विद्युत उपकेंद्र का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
देवरिया, निज संवाददाता। भीषण कटौती और फाल्ट के चलते गुरुवार की

देवरिया, निज संवाददाता। भीषण कटौती और फाल्ट के चलते गुरुवार की रात शहर में हालात बिगड़ने की जानकारी होने पर दोपहर बाद मुख्य अभियंता गोरखपुर अंजनी कुमार शुक्ला ने जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले विद्युत उपकेंद्र पुरवा व उसके बाद रामलीला मैदान उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ अधिशासी अभियंता राकेश भी मौजूद रहे।मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह, उप खंड अधिकारी प्रत्यूष बल्लभ व अमित प्रताप सिंह से जानकारी लेने के बाद अवर अभियंता अमर प्रसाद से जानकारी ली। उन्होंने विद्युत आपूर्ति के चार्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरतने पर अधीक्षण अभियंता को उप खंड अधिकारी को शो काज नोटिस व अवर अभियंता अमर प्रसाद के खिलाफ चार्जशीट देने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात उपकेंद्र रामलीला मैदान का निरीक्षण किया और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की छोटी भी समस्याएं हो तो उसे गंभीरता से सुना जाए और उसका समाधान किया जाय। विभागीय स्टोर में सामानों व ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्धता है। शहर या ग्रामीण जहां भी ट्रांसफार्मरों के जलने या किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उसे समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने जिले के सभी अफसरों, एसडीओ व जेई को सरकारी सीयूजी नंबर हर हाल में उठाने का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान अवर अभियंता शशांक चौबे, आनंद सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से रात भर बिलबिलाए लोगभीषण गर्मी में विद्युत कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। बार-बार लोकल फाल्ट, लो वोल्टेज, तारों की टकराहट की समस्या से उपभोक्ता आजिज आ गए हैं। गुरुवार की रात भीषण गर्मी में पुरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रामगुलाम टोला मोहल्ले के लगभग 40 घरों में रात भर बिजली गुल होने से उपभोक्ता पूरी रात गर्मी में परेशान रहे। वहीं रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र से के टाउन व हनुमान मंदिर फीडर से जुड़े कुछ मोहल्लों में पूरी रात बिजली की आवाजाही लगी रही जिससे उपभोक्ता गर्मी में बिलबिला उठे। बार-बार ट्रिपिंग होने के चलते लोग परेशान रहे। बिजली नहीं रहने से इनवर्टर भी दगा दे गए। जिससे रात को लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


