Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsChhath Festival Causes Massive Crowds in Trains and Buses Heading to Bihar
छठ पर्व: बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, हो रही धक्का-मुक्की

छठ पर्व: बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, हो रही धक्का-मुक्की

संक्षेप: Deoria News - छठ पर्व के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में वातानुकुलित बोगी की स्थिति जनरल बोगी जैसी हो गई है। लोग चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी...

Fri, 24 Oct 2025 09:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। छठ पर्व के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। बिहार जाने वाली ट्रेनों के वातानुकुलित बोगी की स्थिति जनरल बोगी की हो गई है। ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की तक करनी पड़ रही है। भीड़ बढ़ने के बाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ ही बसों में भी यह स्थिति दिख रही है। छठ पर्व का पूर्वांचल व बिहार में काफी महत्व है। बाहर रह रहे लोग अपने घरों को आ जाते हैं और धूमधाम से पूजा करते हैं। दीपावली बीतने के बाद लोग अपने घरों को आने लगे हैं।

मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत विभिन्न जगहों से बिहार जाने वाली ट्रेनों में एक बार फिर भीड़ बढ़ गई है। भीड़ इस कदर बढ़ी है कि वातानुकुलित बोगी की स्थित जनरल बोगी की तरह हो गई है। अगर किसी का टिकट है तो वह अपने सीट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। ट्रेनों में चढ़ना मुश्किल हो जा रहा है। ट्रेनों में चढ़ने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की तक करनी पड़ रही है। उधर स्टेशन पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी की गश्ती बढ़ा दी गई है। प्लेटफार्म पर बिहार जाने वाली अगर ट्रेन आ रही है तो इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक की तैनाती हो जा रही है। रामगुलाम टोला के रामलक्षन ने बताया कि उन्हें छपरा जाना था, लेकिन ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि वह बोगी में चढ़ भी नहीं पाए। जहरखुरानों से सतर्क रहने की दी जा रही जानकारी छठ में भीड़ ज्यादा होती है। ट्रेनों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए आरपीएफ सतर्क हो गया है और लोगों को जहरखुरानों से बचाने के लिए लगातार उद् घोष करा रहा है। ताकि लोग सतर्क रहें और किसी से कुछ न लें। रोडवेज में भी उमड़ रही भीड़ ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के बाद दिल्ली, कानपुर व लखनऊ की तरफ से आने वाले लोग अब बस का सहारा लेने लगे हैं। जिसके चलते बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और बसों में चढ़ने के लिए भी लोगों को धक्का-मुक्की तक करनी पड़ रही है। एक बार फिर रोडवेज परिसर यात्रियों से गुलजार नजर आ रहा है।