ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाआहिल्यापुर मंदिर में पांच महिलाओं की उचक्कों ने उड़ाई चेन

आहिल्यापुर मंदिर में पांच महिलाओं की उचक्कों ने उड़ाई चेन

अहिल्यापुर मंदिर में पूजा करने आई पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन महिला उचक्को ने उड़ा दिया। आस पास के लोगों ने तीन महिला उचक्का को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। देर शाम तक कोतवाली पुलिस हिरासत में ली...

आहिल्यापुर मंदिर में पांच महिलाओं की उचक्कों ने उड़ाई चेन
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,देवरिया Fri, 04 Oct 2019 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

अहिल्यापुर मंदिर में पूजा करने आई पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन महिला उचक्को ने उड़ा दिया। आस पास के लोगों ने तीन महिला उचक्का को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। देर शाम तक कोतवाली पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ में जुटी रही। मंदिर समिति के सचिव ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

नवरात्र में अहिल्यावार स्थित दुर्गा मंदिर में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। शुक्रवार को सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान उचक्कों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गोबराई की सन्नू देवी, बरियारपुर के बलुआन की बेबी, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग की रहने वाली विनिता सिंह, खुखुन्दू थाना क्षेत्र के भलुआ गांव की कौशल्या और रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रनिहवा की आकांक्षा त्रिपाठी के गले से सोने की चेन उड़ा ली। 

एक महिला की चेन कटते ही उसने एक महिला को शक में पकड़ लिया। उसके शोर मचाने पर लोगों ने एक साथ आई तीन महिलाओं को दबोच लिया जबकि एक युवती लोगों से हाथ छुड़ा कर भागने में कामयाब रही। पुलिस तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं के पास से केवल साड़ी बरामद हुआ है। मंदिर समिति के सचिव सुरेश मिश्र ने महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन उड़ाने के मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस मामल की छानबीन में जुटी है।

सचिव ने सुरक्षा इंतजाम पर उठाए सवाल
मंदिर समिति के सचिव सुरेश मिश्र ने पुलिस पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था नहीं लगाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है आहिल्यापुर मंदिर जिले के प्रमुख मंदिरों में से एक है। जहां प्रति दिन हजारों की संख्या में पुलिस और महिला श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन सिर्फ दो महिला पुलिस कर्मी की ही ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने आई महिलाओं की चेन कटा है। तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें