12 सौ से अधिक प्रगणक व सुपरवाइजर जनगणना को तैयार

May 07, 2026 09:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - सलेमपुर में रैनाथ महाविद्यालय में जनगणना-2027 की तैयारी के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 12 सौ से अधिक प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षित हुए। अंतिम बैच में 325 प्रतिभागी शामिल हुए। स्वगणना प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी, जिसमें नागरिक 33 बिंदुओं की जानकारी भर सकेंगे।

12 सौ से अधिक प्रगणक व सुपरवाइजर जनगणना को तैयार

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर रैनाथ महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार हुई। तीन दिवसीय चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण के साथ ही सभी बैचों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस दौरान कुल 12 सौ से अधिक प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया गया, जिससे क्षेत्र में जनगणना कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। प्रशिक्षण सत्र प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए गए। इसमें जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। अंतिम बैच में 325 प्रगणक एवं सुपरवाइजर शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रोल प्ले के माध्यम से हाउस लिस्टिंग का व्यावहारिक डेमो कराया गया, जिससे उन्हें फील्ड कार्य की स्पष्ट समझ मिल सकी। साथ ही एचएलओ ऐप पर डेटा प्रविष्टि का अभ्यास कराया गया, जिससे तकनीकी दक्षता के साथ-साथ संभावित समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी भी दी गई。

प्रशिक्षण का मार्गदर्शन

मास्टर ट्रेनर डॉ गोविंद मिश्र, शिशिर कुमार राय, अविन्द कश्यप, मयंक पांडेय और जावेद अंसारी ने प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी व व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं अनुज कुमार, अतुल कुमार, जितेन्द्र कुमार और सुनील भाटिया ने संभालीं। इस अवसर पर मुकेश यादव, सर्वेश यादव, रमेश तिवारी, सिब्लू सिंह, अभय राय आदि मौजूद रहे। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को जनगणना की शपथ दिलाई गई, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर सकें। आगामी 22 मई से प्रगणकों द्वारा हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

स्वगणना प्रक्रिया की शुरुआत

आज से शुरू होगी स्वगणना:

मकान जनगणना के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया गुरुवार आज से शुरू होगी, जो 21 मई तक चलेगी। इस दौरान नागरिक अपने भवन और मकान से जुड़ी 33 बिंदुओं की जानकारी स्वयं भर सकते हैं। चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर और फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों को स्वगणना के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

सामान्य प्रश्न

जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कब हुआ?
जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।