देवरिया में आज से घर-घर पहुंचेंगे गणना प्रगणक
देवरिया, निज संवाददाता। 2027 में होने वाली जनगणना के प्रथम चरण में
देवरिया, निज संवाददाता। 2027 में होने वाली जनगणना के प्रथम चरण में स्व गणना की समय सीमा 21 मई तक समाप्त हो गई है। अंतिम दिन के मिले आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में कुल लगभग 57 हजार परिवारों ने स्व जनगणना का कार्य पूर्ण कर लिया है। जबकि 22 मई से दूसरे चरण में मकान सूचीकरण व मकान गणना का कार्य होगा।
स्व गणना का कार्य
भारत सरकार के निर्देश पर 21 मई तक स्व गणना का कार्य समाप्त होने के बाद मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षित किए गए सुपरवाइजर व मास्टर ट्रेनरों द्वारा 22 मई से मकान गणना व मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिले के सोलह विकास खंडों में रिजर्व सहित कुल 6240 प्रगणकों को ड्यूटी लगाई गई है। जबकि इसकी निगरानी के लिए भी रिजर्व सहित कुल 1051 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
मकान गणना प्रक्रिया
22 मई से शुरू होने वाली मकान गणना व मकान सूचीकरण के कार्य के दौरान प्रगणक घर पहुंचेंगे। इसमें जिन लोगों ने स्व गणना पूर्ण कर लिया है उनसे प्रगणक स्व गणना की एसईआईडी पूछेंगे। यदि स्व गणना में किसी प्रकार की त्रुटिपूर्ण सूचना दी गई होगी उस डेटा को उनके द्वारा सुधार किया जाएगा तथा एचएलओ एप पर सेव कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन परिवारों ने स्व गणना नहीं किया है उनसे प्रगणक कुल 33 सवाल पूछेंगे जिसका जवाब संबंधित व्यक्ति को देना होगा। यह कार्य प्रगणकों द्वारा 20 जून तक किया जाएगा। सुपरवाइजर द्वारा इसकी मानिटरिंग की जाएगी।
दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं
स्व गणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रगणक प्रत्येक घर पहुंचेंगे। इस दौरान उनसे डेटा भरने के लिए निर्धारित 33 सवाल पूछे जाएंगे। जिसका जवाब परिवार के मुखिया या अन्य सदस्य को बताना होगा। इस दौरान उनसे कोई दस्तावेज या ओटीपी नहीं मांगा जाएगा। इसके अलावा टैक्स से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी मांगी जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


