
किसान हित के लिए सदैव तत्पर थे सुरेंद्र प्रसाद : संतराज
Deoria News - भाटपाररानी के बड़का गांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद दूबे हाईस्कूल में सुरेंद्र प्रसाद दूबे की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि संतराज यादव ने उनके योगदान को याद किया, जबकि विधायक कुशवाहा ने उन्हें 'मेंबर साहब' के नाम से संबोधित किया। कार्यक्रम में अन्य सम्मानित अतिथि भी शामिल हुए।
भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़का गांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद दूबे हाईस्कूल में गुरुवार को सुरेंद्र प्रसाद दुबे की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश के सभापति संतराज यादव तथा विशिष्ट अतिथि विधायक सभाकुंवर कुशवाहा रहे। अतिथियों ने सुरेंद्र प्रसाद दुबे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतराज यादव ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद दुबे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। वे किसानों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। गन्ना किसानों के भुगतान में देरी होने पर केन यूनियन के अध्यक्ष रहते हुए कई बार उन्होंने अपने पास से भुगतान कर किसानों की मदद की, जो उनके उदार हृदय का परिचायक है।
विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद दुबे विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्य रहे, इसी कारण क्षेत्र में उन्हें ‘मेंबर साहब’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने वर्षों तक भाटपाररानी केन यूनियन के अध्यक्ष पद को सुशोभित किया। क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद दुबे भाटपाररानी के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारी बैंक के सदस्य के रूप में रहकर जनसेवा करते रहे। वे जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने की तथा संचालन भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शैलेश कुमार दुबे, सुशील कुमार शाही, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, प्रेम नारायण गुप्ता, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद सहाय, अश्वनी सिंह, हृदय लाल शर्मा, उमेश प्रसाद शाही, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक जायसवाल, पुनीत यादव, हिमांशु कुमार दुबे, दिव्यांशु कुमार दुबे, अभिषेक कुमार दुबे, अंशुमान दुबे, सत्येंद्र पांडेय, विशंभर पांडेय आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




