भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन
Deoria News - रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर सहित क्षेत्र में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन
रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर सहित क्षेत्र में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन धूमधाम और भजन कीर्तन के साथ हुआ। जबकि कई स्थानों पर मूर्ति भी स्थापित किए गए। पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर परिसर स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मन्दिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें रथ पर भगवान विश्वकर्मा अपने पांच पुत्रों के साथ विराजमान थे। मन्दिर परिसर में हवन, कीर्तन-भजन के साथ ही विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। लम्हुआ चौराहा पर राजमिस्त्री संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा का मूर्ति स्थापित किया गया। जबकि बस स्टेशन के पास टैक्सी चालक संघ द्वारा मूर्ति रखी गई। इस दौरान मुख्य रूप से शिवानन्द विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, जोधन विश्वकर्मा, कपिलदेव विश्वकर्मा, दयाराम चौहान आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




