
विष्णु के अवतार थे भगवान धन्वंतरि: डॉ. विशाल
संक्षेप: Deoria News - देवरिया में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने भगवान धन्वंतरि जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विशाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके की। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का देवता माना जाता है और उन्होंने...
देवरिया, निज संवाददाता। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के न्यू कालोनी स्थित कार्यालय पर शनिवार को भगवान धन्वंतरि जयंती मनाई गई। कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता और देवताओं के चिकित्सक हैं। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। नीमा के संरक्षक डॉ. एसबी मणि त्रिपाठी कहा कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्होंने ही आयुर्वेद का ज्ञान मानव जाति को दिया। धन्वंतरि नाम का अर्थ देवताओं के वैद्य आयुर्वेद के जनक सर्व रोग विनाशकारी है।

जशवीर सिंह ने आयुर्वेद विकास पुस्तक भेंट किया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. केएन सिंह, सचिव डॉ. यासीन अन्सारी, डॉ. एमडी अन्सारी, डॉ. एसपी पाल, डॉ. अब्दुलरब अन्सारी, डॉ. जेड हक, डॉ. गोरखनाथ त्रिपाठी, डॉ. ईश्वर चंद्र द्विवेदी, डॉ. अनिल मणि, डॉ. अभिनाश मिश्र, डॉ. आरपी द्विवेदी, डॉ. प्रेम प्रकाश बरनवाल, डॉ. जफर अनीस, डॉ. इरशाद, वैद्य उमेश नारायण मिश्र, डॉ. संजय कुमार दुबे, डॉ. लक्ष्मण मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर जिला पंचायत परिसर स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी कार्यालय पर धन्वंतरि जयंती मनाई गई। कार्यवाहक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी ने भगवान धन्वंतरि का पूजन किया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार राय, डॉ. सृजन राय, डॉ. रीतू, रवींद्रनाथ मिश्र, रविन्द्र मल्ल, संजय कुमार पाण्डेय, दुर्गादत्त सिंह, शफीक अहमद, जयसिंह यादव, विनोद कुमार, प्रेम चंद्र गौड़, यतेन्द्र विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। आरोग्य भारती के तत्वावधान में भगवान धन्वंतरि की जयंती पथरदेवा में एक क्लीनिक पर मनाई गई। भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया। संगठन के गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय आज ही के दिन अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे उन्होंने चिकित्सा का ज्ञान पृथ्वी वासियों को दिया l पुराणों के अनुसार भगवान धन्वंतरि विष्णु भगवान के अवतार माने जाते हैं। आज सभी चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा का व्रत लेकर समाज के सभी लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सेवा करते हैं, इसलिए चिकित्सक धरती के भगवान माने गए हैं l संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ, निरोग रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली उचित आहार बिहार और आयुर्वेद अनुसार दिनचर्या और योग अपनाना चाहिए। संचालन जिला सचिव डॉ. अमरनाथ पांडे ने किया। इस दौरान डॉ. उपेंद्र कुमार गिरि, पंकज कुमार, विनय कुमार पाण्डेय, डॉ. आलोक कुमार दुबे, डॉ. जनार्दन मणि, डॉ. बीएल विश्वकर्मा, अंजली कुमारी, सुरेश गुप्ता, मुन्ना राजभर, प्रेम चौहान, अभिषेक कुमार, सुप्रिया सिंह, डॉ. ममता आदि मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




