गरीबों के आवाज थे पूर्व सांसद हरिवंश सहाय
भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के सहाय निवास पर बुधवार को पूर्व सांसद स्व हरिवंश
भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के सहाय निवास पर बुधवार को पूर्व सांसद स्व हरिवंश सहाय की जयंती पूर्व जिला जज अशोक सिंह कुशवाहा व भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय के संयोजक में समारोह पूर्वक मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरिवंश सहाय गरीब मजलूमों के आवाज थे। उन्होंने आजीवन गरीब पीड़ित दबे कुचले शोषित लोगों की लड़ाई लड़ने का काम किया।
हरिवंश सहाय के बड़े पुत्र पूर्व जज अशोक सिंह ने कहा कि उनके पिता गरीब मजलूमों के रहनुमा थे। छोटे पुत्र डॉ अरविंद सहाय ने कहा कि पिताजी के बताए रास्तो पर हम दोनों भाई चलने का कार्य करेंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल , शशि रंजन तिवारी, अनिल शाही, संजय पटेल, सच्चिदानंद शाही, प्रबंधक रामायण सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, मंडल महामंत्री जितेंद्र जायसवा, सभासद चंदन मद्धेशिया, दुर्गेश्वरी सोनी, सीमा कुशवाहा, कृष्ण कुमार शाही उर्फ टाइगर सिंह, अभय प्रताप सिंह, मुरलीधर कुशवाहा, लालबाबू यादव, सभासद राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।