जनप्रतिनिधियों संग कार्यकर्ताओं ने खेली होली

Mar 02, 2026 02:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देवरिया में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया। सांसद शशांक मणि ने इस अवसर पर होली के महत्व को बताया और सभी को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में लोक गायक राकेश तिवारी के फगुआ गीतों पर लोग थिरके।

जनप्रतिनिधियों संग कार्यकर्ताओं ने खेली होली

देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को विभिन्न स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को अबीर और गुलाल लगाया। इस मौके पर लोक गायक राकेश तिवारी के फगुआ गीतों पर कार्यकर्ता थिरकते रहे। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पैराग्लाइडिंग के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई। सदर सांसद शशांक मणि के पुरवा स्थित कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी गौतम, सुरेंद्र चौरसिया, डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, रामाशीष राय ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और रंगों का त्यौहार है।

प्रेम और सौहार्द के साथ इसे मानना चाहिए। उन्होंने सभी जनपद वासियों को रंगों के इस पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सदर सांसद ने कार्यकर्ताओं संग होली के गीतों पर ठुमका भी लगाया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सभी से प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाने का आग्रह किया। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, मारकंडे शाही, अंतर्यामी सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय शाही, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय कुमार दुबे, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, विशंभर मिश्रा, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता इंजीनियर कौशल सिंह सेंगर, आनंद शाही, डब्लू मणि त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, प्रभाकर तिवारी, पवन कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।