हमारे आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम से मजबूत होगी बेसिक शिक्षा की बुनियाद
Deoria News - गौरीबाजार (देवरिया) में 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद ने किया। यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और आवश्यक दक्षताओं को बढ़ाने पर केंद्रित था।

गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम बीआरसी गौरीबाजार पर गुरुवार को हमारे आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद ने बतौर मुख्य अतिथि ने किया। प्रत्येक न्याय पंचायत क्षेत्र के पांच- पांच निपुण छात्रों को उन्होंने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम लोकेटेड आंगनवाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से दक्ष बनाने पर केंद्रित रहा। मुख्य अतिथि ने बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों की निरंतर प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि लक्षित वर्ग के बच्चों को भाषा और अंकीय दक्षता प्राप्त कराने के लिए प्रयासरत हैं।
तीन से छह वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास और आवश्यक दक्षताओं के संवर्धन के उद्देश्य से “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव तैयार कर रही है। एसआरजी उपेन्द्र उपाध्याय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि नीति के अनुसार, बुनियादी साक्षरता और प्राथमिक अंकीय दक्षता प्राप्त करने के लिए पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण लक्षित है। प्रदेश को 'निपुण' बनाने हेतु 5 से 8 आयु वर्ग के बच्चों के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जाने हैं, जिसमें बाल वाटिका (5-6 आयु वर्ग) और कक्षा एक व दो के सभी नामांकित बच्चे शामिल हैं। कार्यक्रम को बीईओ विनयशील मिश्र, एआरपी मारुति नंदन मिश्रा ने संबोधित किया। संचालन शिक्षक प्रशिक्षक दिनेश यादव ने किया। इस दौरान एआरपी नवीन प्रताप, ज्ञानेश यादव, हीरालाल, कर्मवीर सोलंकी, रणविजय सिंह, आभा तिवारी, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




