ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाअस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों पर गैर इदारतन हत्या का केस

अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों पर गैर इदारतन हत्या का केस

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम न्यू जीवन अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो...

अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों पर गैर इदारतन हत्या का केस
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाTue, 30 Nov 2021 10:10 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम

न्यू जीवन अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के मामले में भटनी पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों के विरुद्ध गैर इदारतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस मृतका के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

भटनी थाना क्षेत्र के बेहराडाबर गांव के रहने वाले रविदास रमायन प्रसाद पुत्र स्व.बंका प्रसाद रविवार को अपनी मां सहदेवा देवी (58) पत्नी बंका प्रसाद , भाभी श्यामल देवी,मौसेरा भाई दीपक के साथ भटनी के नकहनी चौराहा स्थित न्यू जीपन हास्पिटल गया था। जहां फ्री में जांच के लिए कैंप लगाया गया था। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने रमायन और सहदेवा को इंजेक्शन लगवाया। जिससे दोनों को चक्कर आने लगा और कुछ देर में दोनों लोग बेहोश हो गए। दो घंटे बाद रमायन होश में आए , लेकिन उनकी मां को होश नहीं आया। अस्पताल में महिला को आक्सीजन पर रखा था। महिला की मौत के बाद भी चिकित्सक इजाल की बात कहते रहे। इसी बीच कुछ परिवार के लोग भी तबीयत गंभीर की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे रमायन की तहरीर पर भटनी पुलिस ने न्यू जीवन हास्पिटल के डॉक्टर और कर्मचारियों के विरुद्ध धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें