
छात्राओं के भविष्य को करियर मेले में दी गई जानकारी
संक्षेप: Deoria News - देवरिया के कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और छात्राओं को विभिन्न करियर के मॉडल प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित...
देवरिया, निज संवाददाता। कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं को करियर के बारे में जानकारी दी गई। वहीं छात्राओं ने करियर से सम्बन्धित विभिन्न मॉडल भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रहीं। उन्होने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने बैंक, अधिवक्ता, चिकित्सक, पुलिस व अन्य करियर से सम्बन्धित मॉडल प्रस्तुत किया। जिसका जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान मॉडल से संबंधित जिलाधिकारी ने जानकारी ली और उस दिशा में छात्राओं को लक्ष्य बनाकर उसे हासिल करने के टिप्स दिए।

जिलाधिकारी ने करियर गाइडेंस के विषय में बच्चों के सवालों का सार्थक जवाब देकर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में एक बैंक मैनेजर, अधिवक्ता व महिला पुलिस कर्मी ने छात्राओं से अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम की आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या शांति राय ने किया। संचालन जरीना बानो ने किया। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती, महिला पुलिसकर्मी निशा कुमारी, केनरा बैंक के मैनेजर अनुपम जयसवाल, डॉ चंदन शर्मा, जिला कैरियर गाइडेंस नोडल प्रीति सिंह, देवेंद्र कुमार तिवारी एवं विद्यालय की शिक्षिका मंजू , शिवानी, अनु, प्रियंका, सरिता, ममता आदि उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




