Deoria News: देवरिया में यातायात कार्यालय के समीप खड़ी कार में लगी आग

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया जिले के पुलिस लाइन के समीप खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना शुक्रवार को हुई। अग्निशमन टीम ने एक घंटे की मेहनत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

Deoria News: देवरिया में यातायात कार्यालय के समीप खड़ी कार में लगी आग

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय के समीप खड़ी एक कार में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।शहर के देवरिया रामनाथ के रहने वाले उदभव पांडेय अपनी कार पुलिस लाइन के यातायात कार्यालय के समीप नई भवन के सामने खड़ा किए। लगभग एक घंटे बाद अचानक कार में आग पकड़ लिया और कार धूधू कर जलने लगी। यह देख पहले तो पुलिस कर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद अग्निशमन टीम को लोगों ने जानकारी दी।

चंद कदम पर स्थित अग्निशमन कार्यालय से कई गाड़ी पहुंच गई और आग बुझाने में कर्मचारी जुट गए। एक घंटे के प्रयास के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक पूरी तरह से कार जल चुकी थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।