रेलिंग तोड़कर गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बारातियों को छोड़कर लौट रही एक कार रेलिंग तोड़कर गड्ढे

रेलिंग तोड़कर गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बारातियों को छोड़कर लौट रही एक कार रेलिंग तोड़कर गड्ढे में चली गई। हादसे में चालक घायल हो गया। गुरुवार की देर रात गोरखपुर की एक कार बारात से वापस घर लौट रही थी। अभी वह देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवा पुल पहुंची थी कि अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार पुल का रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में चली गई।संजोग ही रहा कि कार एक महाविद्यालय के प्रचार के लिए लगाए गए लोहे के बोर्ड से टकराकर रुक गई। बोर्ड पूरी तरह टूट जाता तो शायद कार सीधे नदी की खाई में ही गिरती।

हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।