कैंडल मार्च निकाल पूर्व पार्षद को दी गई श्रद्धांजलि
Deoria News - देवरिया में चौहान समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और पूर्व पार्षद के प्रतिनिधि राजकुमार चौहान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और मृतक के परिवार को 10 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। मार्च में समाज के कई लोग शामिल हुए और घटना पर रोष व्यक्त किया।

देवरिया, निज संवाददाता। चौहान समाज के लोगों ने रविवार की शाम भटनी क्षेत्र के ग्राम मायापुर स्थित काली स्थान से एकला आम चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। समाज के लोगों ने गोरखपुर के पूर्व पार्षद के प्रतिनिधि राजकुमार चौहान को श्रद्धांजलि दी। साथ ही घटना में शामिल हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की। इसके अलावा मृतक के परिजनों को दस करोड़ रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की सरकार से मांग की। ग्राम मायापुर में चौहान समाज के लोग एकत्र हुए। इसके बाद पप्पू चौहान के नेतृत्व में लोग हाथ में कैंडल लेकर मार्च करते हुए एकला आम चौराहा स्थित बाबा जंगली नाथ गेट पर पहुंचे, जहां सभी ने शोक व्यक्त करते हुए पूर्व पार्षद के प्रतिनिधि राजकुमार चौहान को श्रद्धांजलि दी।
चौहान समाज के लोगों ने राजकुमार चौहान के हत्या के घटना पर रोष भी व्यक्त किया। इस दौरान लक्ष्मी चौहान, हरि चौहान, रामअजोर, रमेश चौहान, राहुल चौहान, अमरजीत चौहान, अजीत चौहान, सुबाष चौहान, महेश, विकास, सरयू चौहान, दिनेश यादव, सचिन यादव, श्रीराम चौहान आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


