ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियालॉकडाउन में भी कुछ लोग कंट्रोल रूम के नंबर पर कर रहे मजाक, कॉल कर मांग रहे पान सिगरेट

लॉकडाउन में भी कुछ लोग कंट्रोल रूम के नंबर पर कर रहे मजाक, कॉल कर मांग रहे पान सिगरेट

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिये बने कंट्रोल रूम में अजब-गजब के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन नंबरों पर फोन कर पान, सिगरेट, गुटखा आदि के लिये फोन कर रहे...

लॉकडाउन में भी कुछ लोग कंट्रोल रूम के नंबर पर कर रहे मजाक, कॉल कर मांग रहे पान सिगरेट
हिन्‍दुूस्‍तान टीम ,देवरियाMon, 30 Mar 2020 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें


देवरिया। हिन्दुस्तान टीम
लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिये बने कंट्रोल रूम में अजब-गजब के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन नंबरों पर फोन कर पान, सिगरेट, गुटखा आदि के लिये फोन कर रहे हैं। इससे कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को जवाब देते नहीं बन रहा है।

जिले में नागरिक आपूर्ति बनाये रखने और लोगों को इमरजेंसी में मदद के लिये जिले में कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। कलक्ट्रेट सभागार में सभी तरह की समस्याओं के लिये एक जिलास्तरीय कंट्रोल रूम है। खाद्य विभाग में नगरीय क्षेत्रों में आपूर्ति के लिये कंट्रोल रूम बना है। वहीं विकास भवन में ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति के लिये सीडीओ के नेतृत्व में कंट्रोल रूम कार्य कर रहा है। इन कंट्रोल रूम में लगे नंबरों पर लोग फोन कर अपनी समस्याओं को दर्ज करा रहे हैं। वहीं इनकी मदद की जा रही है। 

इस चक्कर में कुछ लोग जरुरत की चीजों के बजाय मौज मस्ती के लिये भी फोन कर दे रहे हैं। कुछ इसी तरह का वाकया खाद्य विभाग के फोन पर आया। एक व्यक्ति ने फोन कर गुटखा की मांग कर दी। वहीं एक व्यक्ति ने सिगरेट नहीं मिल रहा है कहकर मदद की मांग कर दिया। इस तरह के फोन काल्स से कर्मचारी जरुरी लोगों की मदद करने की बजाय उलझन में पड़ जा रहे हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में आये करीब 150 फोन
कलक्ट्रेट सभागार में बने कंट्रोल रूम में करीब 150 फोन काल्स दर्ज की गयी हैं। इसमें लोगों ने दवा, खाद्य सामग्री आपूर्ति और अन्य जरुरतों की मदद के लिये फोन किया। कुछ लोगों ने अन्य प्रांतों से फोन कर घर आने में मदद की मांग किया। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों ने संबंधित राज्यों के प्रभारी अफसरों का नंबर देकर उनसे संपर्क करने की सलाह दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें