घर में घुसे चोर, बीस हजार नकद व लाखों के आभूषण ले उड़े
Deoria News - सलेमपुर (देवरिया) में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बीस हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। घटना की जानकारी परिवार को गुरुवार सुबह तब हुई जब वे जागे। पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बीस हजार रुपये नकद और लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी परिवार को गुरुवार सुबह तब हुई जब वे नींद से जागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के सहला गांव निवासी रीता देवी पत्नी संदीप गुप्ता बुधवार की रात प्रति1दिन की तरह भोजन कर परिवार के साथ सो गई थीं। गुरुवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो घर के कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। यह देख वह हैरान रह गईं।
उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।परिजनों ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण, जिसमें अंगूठी, हार और टीका शामिल थे, गायब मिले। इसके अलावा अलमारी में रखे बीस हजार रुपये नकद भी चोर उठा ले गए थे। घटना की सूचना परिजनों ने पीआरबी 112 को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। तहरीर मिली हैं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रहीं हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


