
खिड़की तोड़ कर घर से लाखों की चोरी
Deoria News - भलुअनी के नन्दा नगर में चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। हरिकेश कुशवाहा के परिवार की नींद में चोर घर में घुस गए और चार सोने की अंगूठी, एक हार, मंगलसूत्र, कंगन, चांदी की पाजेब और...
भलुअनी। उपनगर के नन्दा नगर में चोरों ने रविवार की रात खिड़की तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। चोरी को अंजाम दे डाला । नन्दा नगर वार्ड निवासी हरिकेश कुशवाहा के परिवार को सदस्य रात को सोए हुए थे। घर के पीछे के खिड़की लगी है। खिड़की का ग्रिल तोड़ कर चोर घर में घुस गए। कमरे दो बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स में रखे चार सोने की अंगूठी, एक हार, सोने का मंगलसूत्र, दो सोने का कंगन, चांदी की पाजेब, पायल व दस हजार नगद चुरा ले गए। साड़ी,कपड़ा व बाक्स बगल के खेत में फेंक दिया।

थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




